लखनऊ, फरवरी 10 -- इंदिरानगर और गुडंबा में हुई वारदात लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरानगर के तकरोही में रेलवे कर्मी दीपक भट्टाचार्य के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों के जेवर पार कर ले गए। वहीं, गुडंबा के कल्याणपुर केशव विहार में राम बिहारी अवस्थी के मकान में घुसे चोर नकदी और जेवर समेट ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में दबिश दे रही है। रेलवे कर्मी दीपक भट्टाचार्य चारबाग में टेक्नीशियन हैं। वह इंदिरानगर के तकरोही में सूर्यांश एंक्लेव में रहते हैं। प्रयागराज माघ मेले में ड्यूटी के कारण वह 13 जनवरी को चले गए थे। 20 जनवरी को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा पड़ा देख उन्हें फोन कर जानकारी दी। दीपक घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कमरे और अलमारियों के लॉक टूटे थे। चोर करीब छह लाख के जेवर, एलआईसी के बांड और अ...