संभल, फरवरी 2 -- रेलवे कालोनी के रहने वाले अंशुल ने देकर एटीएम में ठगी करने की आशंका जताई है। रेलकर्मी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है । रेलकर्मी ने बताया कि वह शनिवार की रात आठ बजे करीब बहजोई बस स्टैंड के सामने लगे इंडिया वन के एटीएम से चार हजार रुपये निकालने गया था। यहां उसने मशीन में कार्ड लगाकर पिन नंबर एंट्री किया। इसके बाद मशीन से पैसे निकलने की प्रक्रिया भी हुई, लेकिन कैश डिस्पेंसर से पैसे नहीं निकले। जबकि मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज भी आ गया। इसके बाद वह एटीएम के बाहर आकर खड़ा हो गया। तभी दो युवक अंदर पहुंचे और तुरंत ही पैसे लेकर चले गए। उसे अंदेशा है कि युवकों ने एटीएम के कैश डिस्पेंसर में प्लेट लगाकर ठगी की है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.