लखनऊ, फरवरी 9 -- इंदिरा नगर निवासी रेलवे टेक्नीशियन दीपक भट्टाचार्य ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उनकी ड्यूटी प्रयागराज में लगी थी। वह 13 जनवरी को प्रयागराज गए हुए थे। 20 जनवरी की सुबह पड़ोसी ने उन्हें फोन पर घर में चोरी की जानकारी दी। पीड़ित घर आए तो देखा कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को घर में चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...