लखनऊ, अगस्त 5 -- मीरकनगर गांव में शराब के नशे में घर पहुंचे रेलवे कर्मचारी की पत्नी और बेटे की पिटाई से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मीरकनगर निवासी कैलाशनाथ गौतम (54) रेलवे अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के पद पर तैनात थे। मां रामपति और भाई दुर्गेश ने मंगलवार को थाने पहुंचकर सूचना दी कि कैलाशनाथ सोमवार रात नशे में घर आए थे। इस दौरान पत्नी लज्जावती से गाली-गलौज होने लगी। बेटे शिवम उर्फ अरुण ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मां-बेटे ने मिलकर कैलाशनाथ को जमकर पीटा। पिटाई के बाद कैलाशनाथ घर में बेसुध पड़े रहे। देर रात हालत बिगड़ने पर भाई उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घ...