वरिष्ठ संवाददाता, मई 23 -- UP News: रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज एक्सप्रेस, वंदे भारत समेत देश की 155 प्रमुख ट्रेनों को आधिकारिक रूप से हाई स्पीड श्रेणी में शामिल कर लिया है। इस फैसले के बाद इन ट्रेनों का संचालन करने वाले लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर (गार्ड) को विशेष हाई स्पीड भत्ते का लाभ मिलेगा। इससे रनिंग स्टाफ के वेतन में हर महीने पांच से दस हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी सूची में वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और तेजस जैसी आधुनिक ट्रेनों के साथ प्रयागराज एक्सप्रेस, महाबोधि, शिवगंगा और श्रमशक्ति एक्सप्रेस को भी शामिल किया गया है। अभी तक ये ट्रेनें तेज रफ्तार से चलने के बावजूद तकनीकी रूप से हाई स्पीड सूची में शामिल नहीं थीं, जिसके कारण कर्मचारियों को विशेष भत्ता नहीं मिल पा रहा थ...