देहरादून, फरवरी 2 -- देहरादून। नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन देहरादून शाखा की ओर से सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर में अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया गया। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह ने की और संचालन शाखा सचिव नरेश गुरुंग ने किया। इस अवसर पर रेल कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने रेलवे कर्मचारियों से मांगें पूरी करवाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान सपना, यूथ कॉर्डिनेटर राज कुमार केशरी, मंडल उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, शाखा सह सचिव अरविंद केशव, राकेश नौटियाल, शाखा उपाध्यक्ष रविंदर कुमार, आरएस राठी, सुहैल खान, शाखा कोषाध्यक्ष जगदीश कपरवान, शाखा सह सचिव अर्जुन सिंह नेगी, अमित चौहान, बीएस राजपूत, कुलदीप रतूड़ी, दिलीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, गौरव भारद्वाज, किशन सिंह, ज्योति बसु, अजय रावत, सुनील न...