शामली, मार्च 11 -- मंगलवार को रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने सी. सै इंजीनियर रेलवे पथ के कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर एसएसई के कथित व्यवहार के विरोध में अपना आक्रोश प्रकट किया। कर्मचारियों का आरोप है कि एसएसई के व्यवहार से सभी कर्मचारी काफी परेशान हैं और आए दिन उन्हें अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि हाल ही में कुछ कर्मचारियों को केवल इस कारण ड्यूटी से हटा दिया गया कि वे अपने साथ पानी की बोतल लेकर नहीं आए थे। कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान पानी पीने जाने पर भी आपत्ति जताई जाती है। इसी बात को लेकर एसएसई नाराज हो गए और उन्होंने बिना पानी की बोतल के कर्मचारियों को कार्य पर आने से मना कर दिया। आरोप है कि एसएसई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और कई बार गाली-गलौच भी करते हैं, जिससे कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.