मुरादाबाद, सितम्बर 23 -- उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से गेट मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में करीब 200 रनिंग कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। बैठक में सातवें वेतन आयोग के आधार पर पीएलबी बोनस का भुगतान, बोनस सीलिंग समाप्त करने, सीडीआर और सीवीवीआरएस से जुड़ी समस्याओं का समाधान, शेष 88 एलपीजी पैनल पद भरने और क्रैक व सुपरक्रैक ट्रेनों का संचालन बंद करने की मांग उठी। कर्मचारियों ने एलपी/एएलपी के लिए लीव रिजर्व कोटा 30 प्रतिशत करने, एलपीपी/एलपीएम पैनल में लंबित पोस्टिंग तथा जीडीसीई के 309 कर्मचारियों की साइको, डीवी, मेडिकल और ट्रेनिंग प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग भी रखी। इसके अलावा मेमो ट्रेन में एएलपी की व्यवस्था, सीएमएस से जुड़ी समस्याओं के ...