नई दिल्ली, अगस्त 14 -- नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा जून माह में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को पीसीसीएम प्रवीण पांडे ने गुरुवार को सम्मानित किया। वाणिज्यिक, कैटरिंग और यात्री-सेवा से जुड़ी गतिविधियों में बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को यह सम्मान मिला। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित होने वालों में श्याम बिहारी यादव, सिमरनजीत सिंह, विपिन तिवारी, दिनेश कुमार मिश्रा, हरकेश मीणा, रवींद्र यादव शामिल रहे। इन कर्मचारियों की समर्पित कोशिशों से जून 2026 के दौरान उत्तर रेलवे को 64,25,380 रुपये का राजस्व मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...