नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Railway Pension: रेल मंत्रालय ने बुधवार को रेलवे पेंशनर्स को एक अहम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधियों से सतर्क रहें। मंत्रालय के मुताबिक कुछ जालसाज खुद को रेलवे अधिकारी बताकर फोन कॉल, SMS या व्हाट्सएप मैसेज भेज रहे हैं और पेंशन भुगतान आदेश (PPO) अपडेट करने, KYC वेरिफिकेशन या अतिरिक्त पेंशन लाभ दिलाने के नाम पर निजी और बैंकिंग जानकारी मांग रहे हैं। मंत्रालय ने साफ कहा है कि रेलवे की ओर से PPO या सर्विस रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए किसी भी तरह का लिंक या मैसेज नहीं भेजा जाता।रेल मंत्रालय ने क्या कहा रेल मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी रेलवे अधिकारी फोन, SMS, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए बैंक डिटेल, OTP, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी मांगने के लिए अधिकृत नहीं है। पेंशनर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.