नई दिल्ली, मई 14 -- 8th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवां वेतन आयोग एक्शन मोड में है। वेतन आयोग की ओर से कर्मचारियों के अलग-अलग संगठनों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। इसी कड़ी में रक्षा क्षेत्र के सिविल कर्मचारियों की सबसे बड़ी यूनियन ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने भी वेतन आयोग के साथ बैठक की है। बैठक में जो डिमांड की गई है वो बेहद अहम हैं। आइए डिटेल जान लेते हैं।रेलवे कर्मचारियों के समान वेतनमान दिल्ली में 8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई और अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में AIDEF ने रक्षा सिविल कर्मचारियों को रेलवे कर्मचारियों के बराबर वेतन, प्रमोशन और सुविधाएं देने की मांग जोरदार तरीके से उठाई। AIDEF के महासचिव सी श्रीकुमार ने कहा कि भारतीय रेलवे और रक्षा मंत्रालय दोनों ही ब...