वाराणसी, मार्च 22 -- रोहनिया। रेलवे कर्मचारी के घर शनिवार रात 50 लाख रुपये की चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बताया कि रेलवे कर्मचारी मनोज कुमार गुप्ता गोविंदपुर में रहते हैं। पूरा परिवार विंध्याचल दर्शन करने गया था। रविवार सुबह घर पहुंचे तो देखा दरवाजे की कुंडी टूटी थी। सारा सामान बिखरा था। पुलिस को पीड़ित ने बताया कि लगभग पचास लाख के गहने चोरी हुई है। इसमें पायजेब, करधनी,चूड़ी, हार, पायल अंगूठी, झुमका तथा डायमंड थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...