कोडरमा, अप्रैल 16 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। रेलवे ट्रैक पर होने वाली दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं के बाद क्षेत्राधिकार को लेकर जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस के बीच होने वाली खींचतान अब जल्द ही समाप्त हो जाएगी। रेल पुलिस मुख्यालय ने डिजिटल युग की ओर एक अहम कदम बढ़ाते हुए कोडरमा जिले से गुजरने वाले रेल खंडों का डिजिटल मैप तैयार करने की पहल शुरू की है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद रेलवे ट्रैक या स्टेशन परिसर में किसी भी घटना के बाद यह तुरंत स्पष्ट हो जाएगा कि मामला जिला पुलिस के किस थाने या रेल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है। यह भी पढ़ें- सुविधा : डिजिटल मैप से तय होगा रेल और जिला पुलिस का कार्यक्षेत्र अब तक अक्सर शव मिलने या लूटपाट जैसी घटनाओं में पुलिस घंटों यह तय करने में उलझी रहती थी कि घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है। इस...