मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन से मुंबई के लिए लीची लोडिंग पर अब तक संशय बना हुआ है। इससे रेलवे और व्यापारी ऊहापोह में हैं। चार मई से मुंबई के लिए लीची की लोडिंग शुरू हो जाती है। मुजफ्फरपुर से पवन एक्सप्रेस में वीपी जोड़कर 23-24 टन लीची प्रतिदिन मुंबई भेजी जाती है।दरअसल, इस बार मुजफ्फरपुर जंक्शन के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर वीपी में लीची लोडिंग के लिए जंक्शन पर जगह तक तय नहीं हो सकी है। इसके लिए समस्तीपुर मंडल की सीनियर वाणिज्य प्रबंधक जंक्शन का निरीक्षण कर चुकी हैं। साथ ही पटना में भी रेलवे के अधिकारी व्यपारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। हालांकि, दो बैठकों के बाद भी लीची लोडिंग के लिए जंक्शन पर जगह तय नहीं होने से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।नारायणपुर अनंत पर नहीं बनी बात :पुनर्विकास कार्य के तहत प्लेटफॉर्म ए...