देवघर, जून 11 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार को सीमेंट लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं सड़क से गुजर रहा एक व्यक्ति उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सीमेंट लदा ट्रक गिरीडीह की ओर जा रहा था। उसी दौरान ओवरब्रिज पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सुरक्षा दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलने पर जसीडीह थाना के एएसआई कौशलेंद्र कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और संबंधित मामले की जांच मे...