किशनगंज, मार्च 20 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फुलबरिया गांव निवासी सुख लाल मांझी ( 65) की गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे कटिहार-सिलीगुड़ी इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। यह हादसा टेढ़ागाछ हॉल्ट के समीप रामपुर रेतुआ नदी पर बने रेलवे पुल के समीप स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह के समय जब ट्रेन अपने निर्धारित समय पर गुजर रही थी, उसी दौरान किसी कारणवश सुख लाल रेलवे ट्रैक के करीब पहुंच गए। इससे पहले कि वे खुद को संभाल पाते, तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई और क्षत विक्षत शरीर ओवरब्रिज के नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद आसपा...