सहारनपुर, मई 18 -- रामपुर मनिहारान, संवाददाता। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे 709बी पर स्थित रामपुर मनिहारान रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एक तरफ का कार्य पूरा होने के बाद अब दूसरी लेन पर भी निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगामी एक सप्ताह में पुल की दोनों साइड से वाहनों का आवागमन शुरू होने की संभावना है। ओवरब्रिज पर सड़क निर्माण के लिए दोनों ओर तारकोल डाला जा चुका है। एक साइड को यातायात के लिए पहले ही खोल दिया गया है, जबकि दूसरी साइड पर कार्य जारी है। पुल के बीच में डिवाइडर निर्माण का काम भी कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्टेट्स रिपोर्ट- अनूपगंज आरओबी के सभी पिलर तैयार, डेक का काम शुरू स्थानीय निवासी गौतम चौधरी, सपन जैन, अमन कुमार, अनिल जैन, गौरव गुप्ता और विपिन धीमान ने बताया कि पुल ...