हमीरपुर, मार्च 31 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। शासन ने कस्बे के सुमेरपुर-बांदा मार्ग पर बने रेलवे के गेट संख्या 31-सी के ऊपर ओवरब्रिज निर्माण के लिए 1579 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। इसका निर्माण 7196.69 लाख से होना है। इसके लिए गतवर्ष मई माह में नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर ओवरब्रिज की मांग की थी। कस्बे के बीच से गुजरे बांदा-पैलानी मार्ग पर छोटी बाजार एवं धर्मेश्वर बाबा मुहाल के बीच कानपुर-बांदा रेल खंड का गेट संख्या 31 सी बना हुआ है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने से गेट दिन और रात में कई मर्तबा बंद करना पड़ता है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को घंटो रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार करना पड़ता है। सुबह-शाम कई ट्रेनों का समय थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में है। इस वजह से सुबह-शाम ल...