जमशेदपुर, जनवरी 5 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन ओवर ब्रिज पर सोमवार सुबह तेज गति ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो लोग जख्मी हो गए। घटनास्थल से कुछ दूर खड़े ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर सूचना ट्रक को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि बर्मामाइंस की ओर से आ रही ट्रक द्वारा आगे चल रही स्कूटी को धक्का मारने से अन्य वाहन सवार आक्रोशित हो गए थे लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने सभी को समझ कर शांत कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...