जमशेदपुर, मई 26 -- जमशेदपुर। टाटानगर की आरपीएफ जवानों ने स्टेशन पर रेलवे प्रावधान उल्लंघन के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार कर कैंप कोर्ट में पेश किया जहां से सभी जुर्माना देकर रिहा हुए हैं। गिरफ्तार में महिला और दिव्यांग बोगी में चढ़ने वाले यात्री, स्टेशन और ट्रेनों में अवैध रूप से खानपान सामग्री बेचने वाले और गंदगी फैलाने के आरोपी शामिल है। जानकारी के अनुसार आदित्यपुर और सीनी आरपीएफ ने भी एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को रेलवे के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...