सराईकेला, अप्रैल 6 -- सरायकेला, संवाददाता। सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चूआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर सीनी रक्तदाता समूह के सौजन्य से आयोजित शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में 10 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ एक-एक हेलमेट भी दिया गया। शिविर के सफल आयोजन में सीनी रक्तदाता समूह के सपन महतो, सहानंद महतो, अमित महतो समेत अन्य का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.