धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद रेल मंडल में चल रहे इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब ऑपरेटिंग के नाम रहा। शनिवार को रेलवे स्टेडियम में खेले गए डे-नाइट क्रिकेट मैच में ऑपरेटिंग टीम ने इलेक्ट्रिकल ऑपरेशन टीम को 16 रनों से पटखनी दे दी। ऑपरेटिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 15 ओवरों में 88 रन बनाए, बाद में बल्लेबाजी करने उतरी इलेक्ट्रिकल ओपी की टीम 72 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच उत्तम कुमार बने। विजेता और उपविजेता टीमों को डीआरएम अखिलेश मिश्र ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनके साथ महिला कल्याण संगठन धनबाद की अध्यक्ष प्रिया मिश्र, सीनियर डीओएम अंजय तिवारी, डिवीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर धीरज कुमार, सीनियर डीएसओ दीपक कुमार, आयोजन सचिव मुनेश्वर सिंह आदि थे। डीआरएम ने विजेता और उप विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.