रेलवे आवासीय कॉलोनियों में लगाए जाएंगे पीएनजी कनेक्शन
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी सहित देशभर की रेलवे कॉलोनियों के घरों में पीएनजी कनेक्शन लगाए जाएंगे। इसे लेकर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार की तरफ से सभी जोन के महाप्रबंधकों को पत्र लिखा गया है। उन्हें ऐसी रेलवे आवासीय कॉलोनियों को चिन्हित करने के लिए कहा गया है जहां घरों में पीएनजी कनेक्शन नहीं लगे हुए हैं। ऐसी कॉलोनियों में उन्हें पीएनजी कनेक्शन लगाने के लिए कहा गया है ताकि एलपीजी पर रेलवे परिवारों की निर्भरता कम हो। प्रत्येक तीन माह में इस पर हुई प्रगति की रिपोर्ट भी रेलवे बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में रेलवे की अधिकांश कॉलोनियों में पीएनजी कनेक्शन लगे हुए हैं। लेकिन अन्य राज्यों एवं शहरों में रेलवे आवासीय कॉलोनियों में लोग एलपीजी सिलेंडर का ही इस्तेमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.