चक्रधरपुर, सितम्बर 20 -- चक्रधरपुर। रेलवे की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सजग रहने वाली आरपीएफ ने अपना स्थापना दिवस रविवार को मनाया। इस अवसर पर चक्रधरपुर रेलवे आरपीएफ परिसर में स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आरपीएफ जवानों एवं अधिकारियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जवानों ने नियमित योग और व्यायाम को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इसके साथ ही आरपीएफ परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। जवानों ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में सफाई करते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वच्छ वातावरण से कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। स्थापना दिवस के मौके पर स्वास्थ्य, स्व...