लातेहार, अप्रैल 22 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे के आरओएच शेड में बुधवार को मालगाड़ी मरम्मत कार्य कर रहे एक प्राइवेट कर्मी डेविट सिंह घायल हो गया। घायल कर्मी को लेजाकर बरवाडीह अस्पताल में इलाज कराया गया। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज उन्हें रेफर कर दिया है। उक्त कर्मी के पैर में चोट लगी है। बताया जाता है कि अपराह्न करीब 3:45 बजे आरओएच शेड में मालगाड़ी वैगन का रिपेयर का कार्य चल रहा था। बिजली कटने के कारण सभी कर्मी वैगन के बाहर थे। इसी दौरान मालगाड़ी वैगन में हल्का धक्का लगने से उक्त कर्मी घायल हो गया। यदि बिजली नही कटी रहती और सभी कर्मी अंदर वैगन में काम करते होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी पढ़ें- बरवाडीह में बिजली संकट जारी, लोग बेहाल इस घटना से करीब 15 मिनट कार्य प्रभावित हो गया। बाद में काम शुरू हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.