रेलवे आज से 5 जून तक चलाएगा पर्यावरण जागरूकता अभियान
गोरखपुर, मई 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 15 मई से 5 जून तक अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत मुख्यालय एवं मंडलों के प्रमुख स्टेशनों, कार्यालयों में पर्यावरण से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 से 22 मई तक प्लेटफार्मों पर प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करने एवं स्टेशनों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाने, रिसाइक्लेबल प्लास्टिक लंच बॉक्स, बोतल के उपयोग और एकल उपयोग प्लास्टिक के निषेध के प्रति जागरूक किया जाएगा। 23 से 26 मई 2026 तक स्टेशनों पर यात्रियों को पानी का बोतल साथ ले जाने, प्लास्टिक के थैले के जगह कपड़े के थैले का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 27 से 30 मई तक हरित पहल पर बल देते हुए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधारोपण किया जाएगा और पर्यावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.