रेलवे अस्पताल में बीमार रेलकर्मियों से मिला एसोसिएशन
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शुक्रवार को रेलवे इम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन बीमार रेलकर्मियों से मिली। सदस्यों ने खासमहल स्थित रेलवे अस्पताल में भर्ती रेलकर्मियों के बीच फल बांटे। मरीजों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि गांधी ने सेवा को मानव जीवन का महत्वपूर्ण आदर्श बताया था। कार्यक्रम का उद्देश्य बीमार साथियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनका मनोबल बढ़ाना है। मौके पर महासचिव एसपी बिश्वास, कोषाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद, अभिषेक शाही, विकास सिंह और बी. भौमिक समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: रेलवे अस्पताल में बीमार रेलकर्मियों से मिला एसोसिएशन यह भी पढ़ें- झामुमो ने मनाई गांधी-शास्त्री की जयंती यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री के आदर्शों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.