प्रयागराज, अगस्त 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय में पहली बार बिना टांके आंतों को जोड़ने की आधुनिक सर्कुलर स्टेपलर तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया। एनसीआर के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि 24 अगस्त को करीब चार घंटे चले ऑपरेशन में 31 वर्षीय ममता मौर्या की आंत को दोबारा जोड़ा गया।मरीज पिछले तीन महीने से पेट के रास्ते मल त्याग करने को मजबूर थीं। ऑपरेशन के तीन दिन बाद 27 अगस्त को उन्होंने सामान्य मार्ग से सफलतापूर्वक मल त्याग किया। उनकी हालत स्थिर है और जल्द छुट्टी दी जाएगी। सर्जरी डॉ. शबी अहमद और वरिष्ठ रेलवे सर्जन डॉ. संजय कुमार ने की। रेलवे अधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...