रेलवे अस्पताल में प्रस्तावित ब्लड बैंक का निरीक्षण 25 को
चक्रधरपुर, जून 24 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे मंडल अस्पताल के ब्लड सेंटर (ब्लड बैंक) का केंद्रीय निरीक्षण टीम द्वारा 25 जून को निरीक्षण किया जाएगा। केंद्रीय निरीक्षण टीम के द्वारा निरीक्षण के बाद चक्रधरपुर में ब्लड बैंक की स्थापना की अनुमति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसकी जानकारी सीएमएम डॉ. सुब्रत कुमार मिश्र ने दी है। बतातें चलें कि चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में ब्लड बैंक की पूरी संरचना तैयार कर ली गई है। पिछले दिनों अंतराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर चक्रधरपुर के डीआरएम तथा चाईबासा के उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा इसका निरीक्षण किया गया था। उपायुक्त ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही ब्लड बैंक की स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। यह भी पढ़ें- ब्लड स्टोरेज सेंटर: कभी चालू,कभी बंद वाली स्थिति रहती आई है,बीते दो सालों से एक्सपायर्ड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.