गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- गोरखपुर। ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में औषधियों एवं वैक्सीन के सुरक्षित एवं निर्धारित तापमान पर भंडारण के लिए नया कोल्ड रूम स्थापित किया गया है। कोल्ड रूम का उद्घाटन प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा माटे ने किया। इस अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉ मो एए खान, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ दुर्गेश चौधरी आदि उपस्थित थे। इस दौरान चिकित्सा निदेशक डॉ. खान ने कहा कि अत्याधुनिक कोल्ड रूम की सुविधा उपलब्ध होना औषधियों एवं वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कोल्ड रूम के समुचित रख-रखाव तथा निर्धारित तापमान मानकों के निरंतर अनुपालन पर विशेष बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...