लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल चिकित्सालय ने चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की गई। सीएमएस डॉ. संगीता सागर एवं प्रभारी सीएमएस डॉ. उर्मी सरकार के मार्गदर्शन में प्रथम बार आधुनिक दूरबीन विधि से बांझपन की जांच एवं उपचार संबंधी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। उक्त ऑपरेशन को डॉ. अनंत गुप्ता, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. पंकज गोयल, सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ एनीस्थिटिस्ट की टीम ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...