मुरादाबाद, मई 15 -- रेलवे अस्पताल में टीबी जागरूकता एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में रेलवे कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अथर परवेज अंसारी ने टीबी जागरूकता पर स्वास्थ्य वार्ता दी और लोगों को बीमारी से बचाव एवं समय पर जांच के प्रति जागरूक किया। कैंप में डॉ. अथर परवेज अंसारी और डॉ. पवन कुमार ने सामान्य चिकित्सा परामर्श दिया, जबकि डॉ. चरण कुमार ने ऑर्थो परामर्श प्रदान किया। इसके अलावा बीएमडी, पीएफटी, ईसीजी और ब्लड शुगर-आर जैसी जांचें भी की गईं। मेडिकल कैंप में लगभग 111 रेलवे लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम को रेलवे कर्मचारियों और अस्पताल प्रशासन की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली तथा आयोजन को सफल बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...