प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ (ऑन्कोलॉजिस्ट) और किडनी विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) के मानद विजिटिंग स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए एनसीआर ने विज्ञापन जारी किया है।चयनित डॉक्टरों को प्रतिदिन दो घंटे और सप्ताह में चार दिन सेवाएं देनी होंगी, जिसके बदले 51 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 19 मई तक रजिस्टर्ड डाक से चिकित्सा निदेशक, केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज के पते पर आवेदन भेज सकते हैं। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी उत्तर मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट⁠पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं पास के लिए 1644 नौकरियां, बिना परीक्षा होगा सीधा चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...