रेलवे अस्पताल चोरी में सात दिन बाद भी हाथ खाली
उरई, जून 16 -- उरई। संवाददाता सात दिन पहले रेलवे अस्पताल में हुई हजारों की चोरी का कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। प्रभारी थानाध्यक्ष आरपीएफ अंकित सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज हो गया है। आसपास के कैमरे खंगाले गए है। बीती 9 जून की रात दीवार फांदकर चोर रेलवे अस्पताल की जाली काटकर औषधि कक्ष में रखे कम्प्यूटर, प्रिंटर के साथ ही दवाएं पार कर ले गए थे। तब से घटना को कई दिन गुजर गए है। इधर, चोरों का पता न चलने से रेलवे कालोनी में रहने वाले कर्मियों में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.