जमशेदपुर, जून 24 -- रेलवे कोऑपरेटिव सोसाइटी अर्बन बैंक में कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच केंद्रीय टीम द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान यह मामला सामने आया कि अर्बन बैंक के फंड से पूर्व निदेशकों के लिए करीब पांच लाख रुपये से अधिक की लागत से लैपटॉप और मोबाइल खरीदे गए थे। जांच प्रक्रिया शुरू होने के बाद पूर्व निदेशकों ने उक्त मोबाइल और लैपटॉप अर्बन बैंक को वापस लौटा दिए हैं। बताया जाता है कि परिवर्तन पैनल द्वारा बैंक फंड के उपयोग से जुड़े कई मुद्दों पर भ्रष्टाचार की आशंका जताए जाने के बाद केंद्रीय टीम ने जांच शुरू की है। यह भी पढ़ें- पीएनबी बैंक घोटाले तीन शाखा प्रबंधक निलंबित, दो कर्मचारियों का तबादला इससे पहले भी अर्बन बैंक में कथित रूप से अवैध तरीके से नियुक्त कई कर्मचारियों को हटाया गया था। वहीं, मृत कर्मचारियों के फंड से राशि निकास...