देवघर, फरवरी 27 -- एसबीआई खाते से करीब 10 लाख रुपए की साइबर ठगी मामले में साइबर थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने एक महिला से पूछताछ की है। बताया जाता है कि महिला के नाम से जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल ठगी में किया गया था। हालांकि पूछताछ के दौरान महिला ने मामले में किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया। मामला कल्याणपुर निवासी चंद्रिका रविदास से जुड़ा है। उन्होंने साइबर थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 24 व 25 सितंबर 2025 को अपराधियों ने खुद को आसनसोल रेल डिविजन के डीआरएम कार्यालय का एएफओ बताकर फोन किया। झांसा देकर उनका पीपीओ नंबर नोट कराया और विश्वास में लेकर एसबीआई खाता जसीडीह बाजार शाखा से करीब 10 लाख 500 रुपए की अवैध निकासी कर ली। पीड़िता के अनुसार 24 सितंबर को दो अलग-अलग मोबाइल से कॉल आया था। कॉल करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.