लातेहार, अप्रैल 11 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के 16 सीई और 17 सीई रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास सड़क पर अब तक रेलवे विभाग के द्वारा लाइट नही लगाई जा सकी है। शाम होते ही अंडरपास सहित सड़क पर अंधेरे छा जाता है। राहगीरों और वाहनों के आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है। प्रकाश,अंनत आदि कई लोगो ने बताया कि अंडरपास का निर्माण हुए लगभग दो साल हो गए। उस समय ही इसके सड़क पर लाइट लगानी चाहिए थी, लेकिन इस तरफ ध्यान नही दिया जा रहा है। मांग करने के बाद भी लाइट नही लगाना उदासीनता को ही दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.