रुडकी, मार्च 21 -- पिछले लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे रुड़की रेलवे स्टेशन के पास स्थित बड़े अंडरपास में अब यातायात सामान्य होने लगा है। अंडरपास में पानी का स्तर कम होते ही रेलवे प्रशासन ने यहां से भारी वाहनों की आवाजाही को फिर से अनुमति दे दी है। बड़े वाहनों ने इस रूट से आवाजाही शुरु कर दी है। जबकि अभी भी छोटे एवं हल्के वाहन दूसरे वाले अंडरपास से होकर गुजर रहे हैं। क्योंकि वर्तमान समय में भी बड़े वाले अंडरपास में पानी है। हालांकि थोड़ा कम हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...