बागपत, जून 13 -- रमाला। कंडेरा-जिवानी, असारा, बूढपुर मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। जलभराव के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार रात हुई बारिश के बाद अंडरपास में तीन-चार फुट तक पानी भर गया। अंडरपास से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी भरा होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। अंडरपास बंद होने से अशरफाबाद थल, जिवानी, जिवाना, कंडेरा, छछरपुर, गुंगाखेड़ी, असारा बूढपुर समेत कई गांवों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। ग्रामीणों को कई किलोमीटर घूम कर आना-जाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- रेलवे अंडरपास में पानी भरने से राहगीर परेशान ग्रामीण नरेंद्र सिंह, मनोज, नसीम, जमील, सुभाष, रोहन, तिलक सिंह, अजय, गुलाब, त्रिवेंद्र कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...