आजमगढ़, जून 11 -- शाहगढ़ हिंदुस्तान संवाद। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की कस्बा सराय को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित संपर्क नंबर 23 सी रेलवे अंडरपास में हल्की बारिश के बाद भी पानी भर जाने से ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश प्राप्त है।क्षेत्र के कस्बा सराय समेत एक दर्जन गांव के लोग इसी समपार से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण छात्र छात्राएं पैदल और दोपहिया वाहन से इसी रास्ते से आना जाना लगा रहता है बारिश होने पर अंडरपास में जलभराव होने से आने जाने में लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों से अंडरपास पर टीन शेड लगाने की मांग की थी। इसके बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। बरसात में ंर दिक्कत उठानी पडेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...