गंगापार, जनवरी 2 -- पौसिया भैंया मार्ग पर स्थित अंडरपास के नीचे सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं खौर गांव के सामने अंडरपास में हुए गहरे गड्ढों में आए दिन राहगीर गिरकर चोटहिल हो रहे हैं, लेकिन संबधित विभाग के इंजीनियर पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं। खौर निवासी श्रीकांत यादव ने बताया कि अंडरपास में जल निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात के दिनों में गहरा पानी भर जाता है, वाहनों के वाहन गमन से सड़क की गिट्टियां उखड़ कर बिखर गई। जिससे सड़क पर एक फीट गहरा गड्ढ बन गया है। सड़क पर गहरा गड्ढा होने से चार पहिया वाहनों के एक्सल टूट जाते हैं। जिसस वाहन स्वामियों को आर्थिक क्षति झेलनी होती है। उधर मेजा खास भटौती मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास में गहरे गड्ढे यात्रियों के लिए जानलेवा हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...