रुडकी, अप्रैल 14 -- रुड़की, संवाददाता। रेलवे स्टेशन के पास बड़े रेलवे अंडरपास को हाल ही में वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया लेकिन इसके भीतर गंदगी का अंबार लगा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे इंतजार के बाद इस अंडरपास से आवाजाही शुरू हो गई। इससे ट्रैफिक का दबाव कुछ कम हुआ है, लेकिन रेलवे प्रशासन ने इसकी सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया। अंडरपास के किनारों पर कचरा और गंदगी जमा होने के कारण वहां से गुजरते समय राहगीरों को अपनी नाक बंद करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- रेलवे अंडरपास तो खुला पर गंदगी ने बढ़ाई मुसीबत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...