बागपत, जनवरी 29 -- खेकड़ा। क्षेत्र के फखरपुर गांव के रेलवे अंडरपास के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फखरपुर गांव के रेलवे अंडरपास के नजदीक बुधवार की रात ग्रामीणों को शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत ही पुलिस का सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। काफी देर तक पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को लावारिस में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। वह जैकेट और लोअर पहने हुए था। जांच में उसके शरीर पर कोई भी चोट नजर नहीं आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने ...