गया, अप्रैल 2 -- पहाड़पुर रेलवे स्टेशन और बंशीनाला रेलवे हॉल्ट के बीच तेलबीघा गांव स्थित रेल पोल संख्या 441/2 के पास रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने मंडल रेलवे प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे धनबाद को सामूहिक आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाइन के कारण शिला, सबलपुर, खैरा, बिलंदपुर, धनेता, भगवानपुर, करमाटा, तेतरिया, नावाडीह सहित कई गांवों के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले जहां 500 मीटर की दूरी तय कर लोग आसानी से एक गांव से दूसरे गांव पहुंच जाते थे। अब रेल लाइन बंद होने के कारण 20 से 25 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों की पढ़ाई, किसानों की खेती-किसानी और मरीजों के अस्पताल पहुंचने पर पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में भारी कठिनाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.