प्रयागराज, सितम्बर 18 -- रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थियों को फीस रिफंड नहीं मिलने पर बैंक विवरण सुधारने का मौका दिया गया है। गलत या अधूरी बैंक जानकारी के कारण जिन अभ्यर्थियों की फीस वापस नहीं हो सकी है, वे 28 सितंबर की रात 11:55 बजे तक आरआरबी की वेबसाइट पर सही और आधार से जुड़ा बैंक खाता अपडेट कर सकते हैं। वर्ष 2024 और 2025 की परीक्षाओं के अधिकांश अभ्यर्थियों को फीस लौटाई जा चुकी है। रिफंड केवल सीबीटी में शामिल अभ्यर्थियों को मिलेगा। यह भी पढ़ें- सहारा रिफंड स्टेटस: ये 5 मैसेज दिखें तो क्या करें? 'Deficiency', 'Rejected' का क्या है मतलब?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...