पटना, जून 29 -- रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत तकनीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) और तकनीशियन ग्रेड-III के कुल 6557 पदों को भरा जाएगा। योग्य अभ्यर्थी 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। भर्ती के तहत तकनीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) के 323 पद हैं। इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-5 का वेतन मिलेगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार न चूकें मौका वहीं तकनीशियन ग्रेड-III ...