आगरा, फरवरी 10 -- रेलवन ऐप से जनरल टिकट खरीदने पर 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 14 जनवरी से 14 जुलाई तक छूट मिलेगी। ऐप पर जनरल टिकट बुक करते समय केवल आर-वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने पर ही छूट मिलती थी। अब ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट लेते समय यदि यात्री यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा अन्य स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग करते हैं, तो उन्हें भी टिकट मूल्य पर 3 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों, उपनगरीय क्षेत्रों के यात्रियों और अनारक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले आम नागरिकों को इससे प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...