झांसी, सितम्बर 11 -- झांसी। मुसाफिरों की मुश्किलें अब कम होगीं। रेलवे ने रेलवन ऐप से सबकुछ आसान कर दिया है। अब प्लेटफार्म पर ही टिकट बुक कर सकेंगे। इसी पर लाइव ट्रेन स्टेटस, पीएनआर की जानकारी और शिकायत भी दर्ज हो सकी। ऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग के साथ-साथ ट्रेन के आगमन-प्रस्थान एवं सहायता जैसी सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं। रेलवन ऐप के माध्यम से यात्री आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन की खोज एवं पूछताछ, स्थिति, ट्रेन के लाइव रनिंग स्टेटस तथा अन्य यात्रा संबंधी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। रिटायरिंग रूम बुकिंग जैसी सुविधाएं भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म का सहारा लेने की आवश्यकता कम हुई है। यात्रियों की शिकायतों और सहायता संबंधी जरूरतों के...