प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के पास लाइन पर घायल मिले युवक को कुछ लोगों ने मरणासन्न करके फेंका था। उसके पास मौजूद 40 हजार रुपये और उसकी बाइक का अब तक पता नहीं चल सका है। उसके चचेरे भाई ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। रेलवे स्टेशन के पास 10 जनवरी को बाघराय के कोर्रही निवासी 23 वर्षीय युवराज सिंह मरणासन्न हालत में मिला था। उसका प्रयागराज में इलाज चल रहा है। युवराज के चचेरे भाई दिव्य प्रकाश सिंह ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। दिव्य प्रकाश के अनुसार, युवराज 10 जनवरी को घर से 40 हजार रुपये लेकर होमगार्ड का फॉर्म भरने निकला था। रेलवे लाइन पर उसके घायल हालत में मिलने की सूचन पर परिवार के लोग पहुंचे तो देखा उसके शरीर पर कई जगह चोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.