गोंडा, जनवरी 10 -- गोण्डा, संवाददाता। लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड पर स्थित स्टेशनों के यात्रियों को हो रही परेशानी की जानकारी होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर दी है, जिसमें उन्होंने यात्रियों को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए साथ-साथ मंत्री से ट्रेन के संचालन की सिफारिश भी की है। जिससे यात्रियों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से छुटकारा मिल सके और यात्रियों की मंजिल आसान हो सके। देवीपाटन मंडल मुख्यालय के गोंडा स्टेशन से लखनऊ के बीच में पैसेंजर ट्रेन का संचालन कोरोना काल में रोक दिया गया था। कोरोना काल समाप्त होने के बाद में अभी तक पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं किया गया है, जिससे इस रूट पर स्थित स्टेशनों के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने कई बार सांसद से मि...